धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर वी क्लब जसोल बालोतरा का सेवा कार्य

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। वी क्लब जसोल बालोतरा द्वारा 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्लब की ओर से शहर की कच्ची बस्तियों में पहुंचकर बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को बिस्किट, मिठाई, चिप्स, जलेबी सहित अन्य खाद्य एवं उपयोगी सामग्री वितरित की गई।

क्लब सदस्यों ने जरूरतमंद परिवारों के साथ समय बिताकर उन्हें सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा गांधी के स्वच्छता, सेवा एवं मानवता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया।

इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन खुशबू ढेलरिया, अध्यक्ष नीलम ढेलरिया, चार्टर प्रेसिडेंट ऋतु जिंदल, जॉइंट सेक्रेटरी उर्मिला माहेश्वरी, मौसमी श्रीवास्तव एवं संगीता जी पालीवाल सहित क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचकर सेवा करना ही इन महान विभूतियों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button