बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
शिक्षा में गुणात्मक सुधार में पाठ दान केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका-माली

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
सुमेरपुर 2अक्टूबर।शिक्षा में गुणात्मक सुधार में पाठ दान केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।सेवाभारती का यह सेवा प्रकल्प अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी प्रेरित करेगा।उक्त उद्गार सेवा भारती के सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली ने स्थानीय शारदा विद्यापीठ में सेवाभारती द्वारा संचालित विवेकानंद पाठ दान केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किए।
माली ने कहा कि सेवाभारती शिक्षा,स्वास्थ्य,स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के सेवा कार्य करती है।पाठ दान केंद्र पर विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों को नि:शुल्क बोर्ड परीक्षा की तैयारी करवाएंगे,माडल प्रश्नपत्रों का अभ्यास करवाएंगे व विद्यार्थियों की विषयगत कठिनाइयों का समाधान करेंगे।माली ने आशा व्यक्त की कि यह पाठ दान केंद्र उत्कृष्टता का प्रतिमान केंद्र बनकर उभरेगा।
सेवाभारती जिला प्रकल्प प्रमुख प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि सर्वप्रथम भारत माता व सरस्वती पूजन कर अतिथि परिचय करवाया गया।खंड संयोजक गोरधन सिंह राजपुरोहित ने सेवाभारती की जानकारी दी।जिला सहमंत्री राहुल मालवीय ने पाठ दान केंद्र की संकल्पना व दिनचर्या पर प्रकाश डाला।सह संयोजक चंदन गर्ग ने आभार व्यक्त किया।तत्पश्चात प्रकल्प शिक्षिका अक्षि ने विद्यार्थियों का पंजीयन किया। माली के सानिध्य में गोरधन सिंह राजपुरोहित द्वारा गणित शिक्षण कराने पाठ दान केंद्र का शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम का संचालन रघुवीर सिंह ने किया।इस अवसर पर कक्षा 10में पढ़ने वाले भैयाबहन व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सेवाभारती नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ सेवा कार्य करती है।पाठ दान केंद्र के अलावा सेवाभारती द्वारा नगर में बाल संस्कार केंद्र चलाया जा रहा है।

Subscribe to my channel


