खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल-तिजारा, 29 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) खैरथल-तिजारा जिला इकाई की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक मंगलवार को तिजारा स्थित चन्द्रलोक सिटी बसपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य अतिथि सी.पी. सिंह, केंद्रीय स्टेट प्रभारी बीएसपी तथा हरिसिंह तैनगुरिया, प्रदेश प्रभारी मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि चौधरी फज़ल हुसैन, प्रदेश महासचिव राजस्थान और सीताराम गोठवाल, लोकसभा प्रभारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हितेश रसगोन, जिला अध्यक्ष बसपा खैरथल-तिजारा ने की। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन के स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस दौरान विजय मेघवाल जिला महासचिव, संजय मेघवाल विधानसभा प्रभारी किशनगढ़, शकील खान विधानसभा प्रभारी तिजारा, संदीप निभोरिया विधानसभा उपाध्यक्ष, आतोष खान विधानसभा महासचिव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष पंकज देव, जिला सचिव नीरज, लोकेश, हनीफ सरपंच, श्यामलाल मेघवाल सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा की।

Subscribe to my channel


