खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
खैरथल-तिजारा कांग्रेस विरोध प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल तिजारा।
खैरथल-तिजारा कांग्रेस विरोध प्रदर्शन
खैरथल-तिजारा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव।
नगर निकाय चुनाव में कथित वोट चोरी और भाजपा पर चुनाव में बेईमानी के आरोपों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा ने आज विशाल विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता पहले अम्बेडकर चौक, खैरथल पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए, जहां जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और चुनाव आयुक्त के पुतले फूंके गए। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया और कलेक्ट्रेट का घेराव किया।
खैरथल-तिजारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस का आरोप है कि नगर निकाय चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज रही।

Subscribe to my channel


