अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्री रामलीला एवं नाटक भरतरी हरी का पूर्वाभ्यास कड़ी मेहनत करके कर रहे हैं कलाकार आने वाले प्रदर्शन की तैयारियां जोरों पर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
अलवर 28 सितंबर 2026
श्री राज ऋषि अभय समाज के विशाल रंगमंच पर आने वाली 8 अक्टूबर 2026 से होने वाले श्री रामलीला एवं नाटक महाराज भरतरी हरी की तैयारी में जुटे है है कलाकार
111 वे वर्ष की श्री रामलीला का प्रदर्शन भव्य रूप से प्रदर्शित करने के लिए महानिदेशक उपनिदेशक एवं संगीत निर्देशक के निर्देशन में सभी कलाकार अपने-अपने पात्रों के अनुरूप कड़ी मेहनत करके पूर्वाभ्यास कर रहे हैं
वही इसके साथ ही 69 वे वर्ष में प्रदर्शित होने वाले महान सामाजिक धार्मिक एवं ऐतिहासिक नाटक महाराजा भरतरी हरी का भी पूर्वाभ्यास कलाकार अथक मेहनत करके कर रहे हैं ताकि प्रदर्शन को आकर्षक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके । गत 68 वर्षों से लगातार 16 दिन तक प्रदर्शित होने वाले इस नाटक को देखने के लिए दूर-दूर से दर्शक आते हैं और बड़ी श्रद्धा से पूरी रात बैठकर इस नाटक को देखते हैं
संस्था के अध्यक्ष पंडित धर्मवीर जी शर्मा ने बताया कि इस वर्ष के प्रदर्शन की तैयारी पूरे तनmnyata से कड़ी मेहनत करके कलाकार कर रहे हैं और प्रदर्शन को अच्छे ढंग से प्रस्तुत करने के लिए कलाकारों सहित मंच संगीत कलाकार वेशभूषा सहित नई सीनसेनेरी सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है
वहीं संस्था के महामंत्री श्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा के अनुसार इस वर्ष नए कलाकारों को भी महानिदेशक द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए अवसर प्रदान किया गया है और उन कलाकारों सहित सभी कलाकार अपनी अपनी भूमिका के अनुसार महानिदेशक श्री मनोज कुमार गोयल के निर्देशन में कड़ी मेहनत करके कर रहे हैं ।
अमृत खत्री
मीडिया प्रभारी
राजर्षी अभय समाज अलवर
8824969026

Subscribe to my channel


