उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
Sjpu/ Aht थाना जनपद खीरी की मासिक समन्वय बैठक, संगोष्ठी कक्ष रिजर्व पुलिस लाइन खीरी मे

वरिष्ठ पत्रकार वैद्यराज संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल व्हाट्सएप नंबर 7376 3261 75
*जनपद खीरी*
आज दिनांक 28.09.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक खीरी महोदय के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) महोदय के संरक्षण एवं श्री अभिमन्यु त्रिपाठी क्षेत्राधिकार लाइन्स खीरी की अध्यक्षता में SJPU व A.H.T. थाना की मासिक समीक्षा एव समन्वय गोष्ठी आहूत की गयी। जिसमें सी डब्ल्यूसी सी के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह , शिक्षा विभाग से श्री सुनील कुमार बीडीओ , श्रम विभाग सुश्री प्रियंका वर्मा श्रम परिवर्तन अधिकारी, डीपीओ कार्यालय से श्री अनुज चतुर्वेदी संरक्षण अधिकारी, श्री कय्यूम जरवानी काउंसलर, चाइल्ड लाइन खीरी से अंजुम परवीन,वन स्टाप सेंटर मोहम्मदी से श्रीमती प्रिया तिवारी , एम ट्रस्ट से जोगिंदर, अमित कुमार, मानव सेवा संस्थान गौरीफण्टा से श्री महेश कुमार राणा, मानव सेवा संस्थान तिकुनिया से श्री अवधेश कुमार ,जीआरपी लखीमपुर खीरी से हेड कांस्टेबल नरेंद्र गंगवार व बाल कल्याण अधिकारी अन्य विभागों के अधिकारीगण शामिल हुए जिसमें पूर्व में जारी किए गए कार्यवृत् का अनुपालन के संबंध में चर्चा की गई। और उपस्थित अधिकारीगण द्वारा थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के समक्ष आ रही समस्या, एवं सुझाव पीड़ितों के अश्वासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशा मुक्त अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, लैंगिक समानता, नारी शक्ति किशोर न्याय अधिनियम 2015 मे हुए नवीनतम संशोधन पोस्को को एक्ट के अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर सीडब्ल्यूसी को सूचित करना, पॉस्को के मामले में फार्म ए व बी पुलिस द्वारा भरकर संबंधित को समय से भेजा जाना बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य का पालन, जे.जे एक्ट के अंतर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि, किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस अधिकारियों रिमांड लेने हेतु सादे वस्त्रों में आने जे.जे एक्ट की धारा 24 आदि तथा पोक्सो एक्ट एक्ट से संबंधित अभियुक्तों की माननीय उच्च न्यायालय से प्राप्त बेल नोटिस को बाल कल्याण समिति एवं वादी /पीड़िता को अंदर समय उपलब्ध कराना के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई |


Subscribe to my channel


