देवेंद्रनगरपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर में आयोजित हुआ बन्दे मातरम् गीत

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर में आयोजित हुआ बन्दे मातरम् गीत*
नमामि भारतम् वंदे मातरम का सामूहिक गायन विद्यालय में संपन्न हुआ
विद्या भारती के तत्वाधान में नमामि वंदे भारतम् कार्यक्रम को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर के सभागार में उत्साह पूर्वक मनाया गया | वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सामूहिक वंदे मातरम गायन प्रातः 11:00 बजे विद्यालय में हुआ | जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार सुमित तिवारी तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ अभिषेक जैन रहे। कार्यक्रम शिवेंद् कुमार नामदेव के निर्देशन में हुआ |
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभावना और देशभक्ति के वातावरण के बीच हुई। इस अवसर पर “एक समय, एक लय, एक स्वर—वंदे मातरम्” के भाव के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया गया। जैसे ही विद्यालय परिसर में वंदे मातरम् के स्वर गूंजे, पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यस्त श्री कमलेश कुमार मिश्रा (प्राचार्य) ने किया।
इस कार्यक्रम में तहसीलदार, सी.वी.एम.ओ.तथा संस्था के अध्यक्ष रामखिलावन बागरी , कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार अग्रवाल, परिषद प्रतिनिधि अरुण सिंह, प्राचार्य,प्रधानाचार्य,आचार्य-दीदियां अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक पत्रकार बंधु,छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


