देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण एवं नशा मुक्ति अभियान हुआ सम्पन्न

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण एवं नशा मुक्ति अभियान हुआ सम्पन्न*
जनअभियान परिषद पन्ना के तत्वाधान में सेवा संकल्प योजना के तहत सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर के स्वामी विवेकानंद सभागार में नशा मुक्ति एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री सुश्री अनीता जाटव एवं विद्यालय के कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार अग्रवाल प्राचार्य श्री कमलेश कुमार मिश्र के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन के साथ हुई, विद्यालय के कोषाध्यक्ष महोदय जी ने अतिथि को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया तत्पश्चात जिला समन्वयक जी ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई , विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थाप्रमुख जी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आचार्य परिवार एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रही।

Subscribe to my channel


