बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान
रफी कला केंद्र की ओर से “मुझे नौलखा मंगा दे रे ” शानदार गीतों से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर । रफ़ी कला केंद्र की ओर से दिनांक 20 सितंबर 2026 रविवार की शाम 7:00 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम नागरी भंडार में फ़िल्मी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम ” मुझे नौलखा मंगा दे रे ” आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक देवदत्त दुबे और शेख सलीम के अनुसार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के नेता समाजसेवी और पार्षद अशवनी मीढा ने मोहम्मद रफ़ी के फ़ोटो पर माला पहना करके कार्यक्रम की शुरुआत की। और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नेताजी अनवर अजमेरी ने दीप जलाकर के इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और इस कार्यक्रम में विशेष मेहमान डॉक्टर देवदत्त दुबे , सैय्यद अख्तर, साबिर पावड संगीत कला प्रेमी, मंजू गोस्वामी, इरशाद गोरी , मंजू गहलोत , आमिर मास्टर , भारत प्रकाश श्रीमाली , हसन राठौड , मेहबूब अली रंगरेज कार्यक्रम में विशेष मेहमान थे और इस कार्यक्रम में बीकानेर के जाने माने गायक कलाकार सिंगर मुनव्वर रफ़ी , शेख़ मोहम्मद सलीम हाशमी , जनाब अनवर अजमेरी , हेम लता तिवाड़ी ,अरुण जोशी , नवल गोयल , जवाहर जोशी ,मंजू गोस्वामी, सैयद जाकिर हुसैन ने अपनी आवाज़ में गाने गाए और इस कार्यक्रम का मंच संचालन अरुण जी जोशी और शेख़ मोहम्मद सलीम हाशमी ने किया ।

Subscribe to my channel


