खेलबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

रविवार की सुबह खेल के मैदान में गूंजा ‘नशे को ना, खेलों को हां’ का संदेश

संडे स्पोर्ट्स लैब के पांचवें सप्ताह में बढ़ी भागीदारी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे को ₹2,100 का प्रोत्साहन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित संडे स्पोर्ट्स लैब के पांचवें सप्ताह में बच्चों और युवाओं ने विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नियमित खेल, फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली से जोड़ना रहा। इस दौरान ‘नशे को ना, खेलों को हां’ का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में दौड़, एक्सरसाइज, जुम्बा, मनोरंजक खेल, टीम गतिविधियां और माइंड-शार्पनेस गेम्स आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में शारीरिक सक्रियता के साथ टीमवर्क, एकाग्रता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

संडे स्पोर्ट्स लैब की शुरुआत से ही रीस्टार्ट जिमनास्टिक अकैडमी फाउंडेशन के साथ सहयोग कर रही है। दोनों संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से बच्चों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों से जोड़ने और बीकानेर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

पांच सप्ताह की गतिविधियों में बच्चों की निरंतर भागीदारी और प्रदर्शन को देखते हुए इस सप्ताह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे को ₹2,100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर जी ने राशि प्रदान कर बच्चे का उत्साह बढ़ाया। सम्मानित बच्चे का नाम प्रशांत रहा।

उमाशंकर जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से खेलों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने कहा कि संडे स्पोर्ट्स लैब का उद्देश्य बच्चों को केवल एक दिन की गतिविधि तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें नियमित रूप से खेल और फिटनेस से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन आने वाले समय में भी खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और प्रोत्साहन देने के लिए प्रयासरत रहेगा।

पिछली गतिविधियों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने का असर भी इस सप्ताह देखने को मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर कई नए बच्चों, युवाओं और अभिभावकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। सोशल मीडिया टीम में कानू सिंह, रुद्राक्ष, चित्रा, यश, और विष्णु , अभिषेक ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के आयोजन में साक्षी, हिताशा, रिशिता, निशा, कुसुम ,सुमन, श्रेया, तनिष्का,कोमल,गायत्री और कविता , प्रेक्षा , अभिषेक सहित डीएसएफ टीम के सदस्यों ने सहयोग किया। वहीं भव्य और रिशिता ने प्रतिभागियों के पंजीकरण एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली।

कार्यक्रम के समापन पर बच्चों और युवाओं को खेलों से जुड़े रहने, फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। जिसमे युवा पीढ़ी द्वारा खेलो को हाँ नशे को ना का संदेश दिया।

संडे स्पोर्ट्स लैब का उद्देश्य बच्चों को खेल के मैदान से जोड़ना, उनमें फिटनेस और अनुशासन की आदत विकसित करना तथा भविष्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

गतिविधियों को देखकर दिल्ली से पधारे नारायण जी बिस्सा ने पूरी टीम को जुंबा डांस करवाया और आत्मरक्षा से जुड़े टिप्स दिए और कहा की में पूरी डीएसएफ की गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले को हम आत्मरक्षा करना सिखाएगे ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button