ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान
भिवाड़ी नगर परिषद सभापति चुनाव में बड़ा उलटफेर, डॉ. गुंजन खटाना निर्विरोध निर्वाचित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
ब्रेकिंग न्यूज़ | भिवाड़ी
भिवाड़ी नगर परिषद के सभापति चुनाव में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. गुंजन खटाना को निर्विरोध सभापति घोषित कर दिया गया। कांग्रेस प्रत्याशी गगन तंवर ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद चुनावी मुकाबला पूरी तरह समाप्त हो गया।
सभापति पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान भिवाड़ी की राजनीति में लगातार हलचल बनी हुई थी। पहले पूर्व सभापति शीशराम तंवर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन वापस लिया था। इसके बाद मैदान में भाजपा की डॉ. गुंजन खटाना और कांग्रेस के गगन तंवर आमने-सामने थे। शुक्रवार को गगन तंवर के नामांकन वापस लेने के साथ ही डॉ. गुंजन खटाना के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।
इस पूरे घटनाक्रम में तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ की भूमिका को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब भिवाड़ी नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड गठन तय माना जा रहा है। सभापति चुनाव में चल रही सियासी उठापटक का आखिरकार पटाक्षेप हो गया।

Subscribe to my channel


