उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को निकली जागरूकता रैली, 12 सितंबर को होगा आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 9 सितंबर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर 2026 को जनपद बस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत को सफल बनाने और आमजन को इसकी जानकारी देने के उद्देश्य से बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली को जनपद न्यायाधीश शमसुल हक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मामलों के सरल एवं त्वरित निस्तारण के बारे में जागरूक किया गया। इस अभियान में भारतीय स्टेट बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक तथा पराविधिक स्वयं सेवकों ने सहयोग किया।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कु. आराधना रानी, अपर जिला जज प्रथम कमलेश कुमार, अपर जिला जज (एससी/एसटी एक्ट) रामकरन यादव, अपर जिला जज द्वितीय जितेन्द्र गुप्ता, अपर जिला जज (पॉक्सो एक्ट) अनिल कुमार-XIV, अपर जिला जज (ईसी एक्ट) एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत प्रमोद कुमार गिरि, अपर जिला जज/एफटीसी प्रथम विराट शिरोमणि, अपर जिला जज/एफटीसी द्वितीय श्रीमती मीनाक्षी सोनकर, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्रीमती मौसमी मध्येशिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राज बाबू, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार प्रथम तथा द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आरिफ अहमद अंसारी सहित अन्य न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रैली में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर पाण्डेय, पराविधिक स्वयं सेवक एवं कर्मचारीगण भी शामिल हुए।

गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश

जागरूकता रैली के उपरांत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार प्रथम ने पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ बैठक की। बैठक में उन्हें निर्देशित किया गया कि जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों और गांवों में लघु जागरूकता शिविर आयोजित कर राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए।

अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत से जोड़ने और पात्र मामलों के निस्तारण के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। प्रशासन एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button