धर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर में कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में गूंजेगा ‘नंद के आनंद भयो’, पोस्टर विमोचन संपन्न

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ऐतिहासिक श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार, 4 सितंबर को भव्य सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम “नंद के आनंद भयो – जय कन्हैया लाल की” का आयोजन किया जाएगा। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति द्वारा बीकानेर विकास प्राधिकरण, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी (जोधपुर) और लोटस डेयरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के पोस्टर का गुरुवार को विमोचन किया गया।
पोस्टर का लोकार्पण व्यास पीठाधीश्वर पंडित विजय शंकर व्यास और मंदिर के मुख्य पुजारी नरोत्तम सेवग द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के सीताराम कच्छावा, महेंद्र सोनी, विनोद महात्मा, शिव प्रकाश सोनी, नरेंद्र शर्मा, अनिल सोनी, हनुमंत आसोपा, ब्रजेश मदान और नितिन सेवग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की प्रमुख रूपरेखा:
समय व स्थान: शुक्रवार, 4 सितंबर को रात 8:00 बजे से 12:00 बजे तक, श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: समिति के सचिव सीताराम कच्छावा के अनुसार, रात 8 बजे से स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों द्वारा भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला शुरू होगी।
कंस-वध और कथा: मुख्य पुजारी नरोत्तम सेवग ने बताया कि मध्यरात्रि 12:00 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ कंस-वध का मंचन होगा।
जन्मांग वाचन व महाआरती: व्यास पीठाधीश्वर पंडित विजय शंकर व्यास द्वारा श्रीकृष्ण की कथा और जन्म-पत्रिका (जन्मांग) का वाचन किया जाएगा।
प्रसाद वितरण: मध्यरात्रि महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं में पारंपरिक पंजीरी और पंचामृत का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Subscribe to my channel


