देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रक्षा बंधन भाई बहन का पवित्र रिश्ता,साध्वी डॉ मंगल प्रज्ञाजी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
अणुव्रत समिति बालोतरा द्वारा स्थानीय कारागृह में डॉ साध्वी मंगल प्रज्ञा जी के सानिध्य में *रक्षा बन्धन एक पवित्र रिश्ता* कार्यक्रम का सुबह 7.30 बजे आयोजन किया गया.
साध्वी श्री ने फरमाया कि भाई बहिन का रिश्ता पवित्र होता है। भाई अपनी बहिन की सुरक्षा के लिए हरदम तैयार रहता है। प्रस्थितिया बदलती रहती है हमें अपने संयम को बनाए रखना चाहिए।
साध्वी श्री राजुलप्रभा जी ने कहा कि हम यहाँ क्यों आए है इस पर हमें विचार करना जरूरी है। व्यक्ति का समय बदलता रहता है पर विचारों में सकारात्मकता होना जरूरी है ।अच्छा सोचेंगे तभी अच्छा कर पाएंगे। प्रत्येक व्यक्ति विशेषताओं से भरा हुआ है।व्यक्ति का लक्ष्य अच्छा हो ओर सभी प्रकार की बुराईयों से दूर रहे।व्यक्ति में धर्म शांति बने रहे। क्रोध एवं आवेश पर नियंत्रण करना चाहिए। ये हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं है। नशा मुक्त जीवन जीने की आपने प्रेरणा प्रदान की तथा सभी को संकल्प करवाया।
साध्वी श्री शौर्य प्रभा जी ने कहा कि अपनी शक्ति का सही उपयोग करे। ध्यान आसन प्राणायाम करने से आदमी शांत रहता है।साध्वी श्री जी ने महाप्राण ध्वनि तथा दीर्घ श्वास प्रेक्षा का प्रयोग करवाया।
अणुव्रत समिति के पूर्व अध्यक्ष अणुव्रत सेवी ओमप्रकाश बांठिया नेकहा कि अच्छा व्यक्ति बनने से घर परिवार में, समाज में, राष्ट्र में सौहार्द बना रहेगा। निज पर शासन फिर अनुशासन से ही हम दूसरों को बदल पाएंगे।
जेलर साहब मनोहर सिंह जी ने कहा कि आपके अंदर जो बुराई है वह यहां छोड़ कर जाए ।नए जीवन की नई शुरूआत करे तभी ऐसे कार्यक्रमों की महत्ता समझ पाएंगे।
समिति द्वारा महिला मंडल की बहनों से कैदी भाईयों के रक्षा सूत्र बांधे तथा फल वितरण किये।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष जवेरी लाल सालेचा कमल जी कुहाड़ ,पवन बालड़ ,मानक बालड़, पुष्पा देवी सालेचा, चंद्रा देवी बालड़ की उपस्थिति रही।
अणुव्रत समिति बालोतरा

Subscribe to my channel


