बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
वंदे मातरम टीम ने बीकानेर महानगर में संगठन का किया विस्तार, दो नई नियुक्तियां

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 23 अगस्त 2026। वंदे मातरम टीम ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए बीकानेर महानगर में दो महत्वपूर्ण नई नियुक्तियां की हैं। नियुक्तियों की घोषणा कोटगेट स्थित जिला कार्यालय से जिला संयोजक मुकेश जोशी द्वारा की गई।
संगठन की ओर से बीकानेर महानगर में “वंदे मातरम वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति” का गठन किया गया है। समिति के महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आनंद जोशी को सौंपी गई है। उन्हें महानगर क्षेत्र में समिति का विस्तार करने और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में “वंदे मातरम कर्म योगी शक्ति (OBC)” की युवा टीम का भी गठन किया गया है। इसके तहत घनश्याम सोनी को युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें बीकानेर महानगर में युवा टीम के गठन एवं संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला संयोजक मुकेश जोशी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक सेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।
वंदे मातरम टीम के जिला प्रवक्ता पुरुषोत्तम सुथार ने बताया कि संगठन द्वारा आगामी दिनों में बीकानेर महानगर में टीम का विस्तार कर सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों को और गति दी जाएगी।

Subscribe to my channel


