धर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सावन में श्रीजंगलेश्वर महादेव मंदिर में भक्त कर सकेंगे सामूहिक पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक, सामग्री लाने की आवश्यकता नहीं

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। सावन के पावन अवसर पर गोपेश्वर बस्ती स्थित श्री जंगलेश्वर महादेव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक रुद्राभिषेक रविवार कओ आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु भक्तजन सामूहिक रूप से भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे।
आयोजक समाजसेवी किशन लाल मोदी ने बताया कि जो भी श्रद्धालु इस सामूहिक रुद्राभिषेक में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपनी ओर से किसी प्रकार की सामग्री लाने की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक श्रद्धालु को केवल एक पारात अपने साथ लानी है। सामूहिक रुद्राभिषेक में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु 23 अगस्त 2026 को अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। नाम लिखवाने का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आयोजकाें ने सभी शिव भक्तों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपना नाम दर्ज करवाएं और इस पावन धार्मिक आयोजन में सहभागी बनें। आयाेजन के लिए जाे भी श्रद्धालू सामूहिक पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक में शामिल हाेना चाहते हैं वे किशन माेदी (माेबाईल नंबर 9929605654.) व झंवरलाल माेदी (माेबाईल नंबर 9414528736) से संपर्क कर सकते हैं।
Subscribe to my channel


