उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

सौघाट बीआरसी में दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप आयोजित, 144 बच्चों का हुआ परीक्षण

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 21 अगस्त 2026। समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण एवं उपस्कर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को बीआरसी सौघाट में उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन एलिम्को, कानपुर के सहयोग से किया गया, जिसमें कुल 144 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण एवं मापन किया गया।

कैंप में विशेषज्ञों द्वारा बच्चों की आवश्यकता का आकलन कर उन्हें उपलब्ध कराए जाने वाले उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया। चयनित बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राई साइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, सीपी चेयर, आईडी टीएलएम किट, हियरिंग एड, ब्रेल किट सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इन उपकरणों का वितरण आगामी 28 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

कैंप में एलिम्को कानपुर से आए कृत्रिम अंग विशेषज्ञ फैसल करीम एवं अखिलेश यादव, ऑडियोलॉजिस्ट बाल गोपाल, तकनीशियन विवेक कुमार तथा डाटा ऑपरेटर आकाश ने बच्चों का परीक्षण एवं आवश्यक मापन किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनूप कुमार तिवारी के निर्देशानुसार जिला समन्वयक सुनील कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। कैंप के सफल आयोजन में जनपद के सभी स्पेशल एजुकेटर एवं फीजियोथेरपिस्ट अजय पांडेय ने सहयोग प्रदान किया।

इस दौरान बच्चों का ऑनलाइन यूडीआईडी (UDID) संबंधी कार्य पूरा कराने में महिंद्रा टेक फाउंडेशन की ऋतु पांडेय एवं अभिषेक द्वारा सहयोग किया गया।

जनपद में दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप का एक और आयोजन 22 अगस्त 2026 को बीआरसी बहादुरपुर में किया जाएगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button