उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

नहरों से किसानों को समय पर मिले सिंचाई का पानी, अभियंता जिम्मेदारी से करें कार्य

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 21 अगस्त। विकास भवन सभाकक्ष में शुक्रवार को सिंचाई बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु गजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि नहरों के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए पानी सुविधापूर्वक उपलब्ध हो, इसके लिए नहर खण्ड के सभी अभियंता अपनी जिम्मेदारियों का सतर्कतापूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वर्षा काफी कम हो रही है, ऐसे में किसानों के लिए सिंचाई विभाग की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री त्रिपाठी ने सहायक अभियंता लघु सिंचाई को निर्देश दिया कि जनपद में प्राप्त निःशुल्क बोरिंग के लक्ष्य को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा पात्र किसानों को निःशुल्क बोरिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

बैठक में सहायक अभियंता नलकूप से जनपद में संचालित नलकूपों की स्थिति की जानकारी ली गई। सहायक अभियंता ने बताया कि वर्तमान में 35 नए मोटर रिजर्व में रखे गए हैं तथा 8 मोटरों की रिपेयरिंग कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 4 नलकूप बंद हैं, जिनके संचालन की कार्यवाही की जा रही है।

बैठक के दौरान विधायक सदर प्रतिनिधि मो. सलीम ने किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठाया। उन्होंने संबंधित अधिकारी से सवाल किया कि फरवरी 2022 के बाद का अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान अभी तक क्यों नहीं किया गया है। उन्होंने किसानों का लंबित भुगतान शीघ्र कराने की मांग की।

मो. सलीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएं और पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाए।

बैठक का संचालन सहायक अभियंता सरयू नहर खण्ड-4, बस्ती हरिशंकर सिंह ने किया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा, कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाब चन्द सोनकर, रूधौली प्रतिनिधि कुलदीप मौर्य सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button