उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
समाजसेवी भाजपा नेता मनीष मिश्रा ने लगवाया लक्ष्मी नारायण पंचायती मंदिर में एसी

बस्ती से वेदान्त सिंह
महंत मनीष शर्मा एवं व्यापारी भाइयों ने समाजसेवी मनीष मिश्रा से पाण्डेय बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण पंचायती मंदिर के जीर्णोद्धार में सहायोग का निवेदन किया था । मनीष मिश्र ने
मंदिर के जीर्णोद्धार का वादा किया था उसी क्रम मे मनीष मिश्रा जी श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर में पहुँचकर भगवान का दर्शन का निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया तथा मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। दर्शन के दौरान मनीष जी ने ठाकुर जी के गर्भगृह का निरीक्षण किया तो वहां उनको अत्यधिक गर्मी महसूस हुई।उन्होंने कहा कि जब हम लोगों को इतनी गर्मी लग रही है तो हमारे ठाकुर जी को कितनी गर्मी लग रही होगी इस पर तत्काल गर्भ गृह में एक ऐसी लगवाने का वादा किया।आज मनीष मिश्रा जी ने अपना वादा पूरा करते हुए मंदिर में ऐसी लगवा दिया।
खुशी व्यक्त करते हुए समाज सेवी गिरधारी लाल साहू,गौरव गुप्ता विक्की ,दिनेश जायसवाल, चुनमुन लाल,कमल जायसवाल , सुनील तुलस्यान, पप्पू सिंह,श्यामू जायसवाल , गणेश जायसवाल, विशाल कश्यप, विशाल गुप्ता, संतोष गुप्ता, स्कंद जायसवाल, आनंद गुप्ता, मनीष गुप्ता, बिट्टू गुप्ता,आदि पाण्डे बाजार के समस्त व्यापारियों ने उनके इस सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
Subscribe to my channel


