बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026: जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का किया अवलोकन

स्ट्रांग रूम, मतदान दलों की रवानगी और वापसी सहित मतगणता की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 21 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के संदर्भ में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थापित होने वाले स्ट्रांग रूम, मतदान दलों की रवानगी की वापसी तथा मतगणना के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की तैयारियों की प्रारंभिक समीक्षा की।

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को सभी संबंधित अधिकारी के साथ कॉलेज परिसर का अवलोकन किया और कहा कि नगरीय निकाय आम चुनाव के संबंध में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाली समस्त व्यवस्थाओं को सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ समय रहते पूर्ण कर लें। प्रत्येक कार्य की समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

श्री जैन ने बताया कि मतदान से पूर्व मतदान दलों की रवानगी तथा वापसी पॉलिटेक्निक कॉलेज से होगी। वहीं मतगणना भी यहीं की जाएगी। इसके मद्देनजर सभी संबंधित प्रकोष्ठों द्वारा समस्त व्यवस्थाएं समय रहते कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि मतदान दलों रवानगी के दौरान टेंट, बैठक, पार्किंग, माइक सहित समस्त व्यवस्थाओं के बारे में जाना।मतदान के पश्चात ईएवीएम को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यों की प्रगति से नियमित अवगत करवाने के लिए निर्देशित भी किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के विभिन्न कक्षों, हॉल और मैदान का अवलोकन किया।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू, बीडीए सचिव श्री हेमेन्द्र नागर सहित पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों के अधिकारी साथ रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button