देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गंगाशहर सेटेलाइट चिकित्सालय में ध्वजारोहण, मरीजों की सेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। गंगाशहर सेटेलाइट चिकित्सालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर मोहनलाल मोदी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान चिकित्सालय का स्टाफ मौजूद रहा और राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल बना रहा।

ध्वजारोहण के बाद वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर मोहनलाल मोदी ने सभी स्टाफ सदस्यों को मरीजों की सेवा पूरी निष्ठा, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाला प्रत्येक मरीज हमारी जिम्मेदारी है और उसकी बेहतर देखभाल करना हमारा कर्तव्य है।

उन्होंने कहा, “मरीज का मुस्कराना ही हमारा सबसे बड़ा पुरस्कार है।” उन्होंने स्टाफ से मरीजों और उनके परिजनों के साथ मानवीय व्यवहार करते हुए हर संभव सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय में सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button