उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बस्ती दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, हेलीपैड से लेकर वीवीआईपी रूट तक तैयारियों का निरीक्षण

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 07 अगस्त 2026। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के 08 अगस्त 2026 को प्रस्तावित बस्ती भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कार्यक्रम को सुरक्षित, सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने प्रस्तावित हेलीपैड स्थल, वीवीआईपी रूट तथा कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्ञान चन्द्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कान्त, उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक सहित संबंधित विभागों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

संयुक्त टीम ने हेलीपैड के निर्माण एवं सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री के आगमन के लिए निर्धारित वीवीआईपी रूट पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और रूट प्रबंधन की समीक्षा की गई।

कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग, बैठने की व्यवस्था, लाउडस्पीकर तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण तथा आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस और मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए उपमुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की तैयारियों से साफ है कि वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button