उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
स्कूल में छात्र की पिटाई का आरोप, परिजनों ने कार्रवाई की मांग

बस्ती। जिले के नगर क्षेत्र स्थित चिंतामणि स्कूल में एक छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बारिजोत निवासी आदर्श रावत शुक्रवार सुबह स्कूल गया था। आरोप है कि वह अपनी बहन के पास बैठा हुआ था, तभी स्कूल के दो शिक्षकों ने बिना किसी स्पष्ट कारण के उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
परिजनों का आरोप है कि पिटाई से छात्र को चोटें आई हैं और वह मानसिक रूप से भी आहत है। घटना के बाद परिवार में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, इस संबंध में स्कूल प्रशासन का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। मामले की सत्यता और परिस्थितियों की पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।
नोट: यह समाचार परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। स्कूल प्रशासन और संबंधित शिक्षकों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Subscribe to my channel


