बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
आगामी नगर निकाय व पंचायतीराज चुनावों पर मंथन के लिए जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) की बैठक 31 जुलाई को

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 30 जुलाई 2026।
आगामी नगर निकाय व पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (देहात) की महत्वपूर्ण बैठक 31 जुलाई 2026 शुक्रवार को सुबह 11ः00 बजे जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) कार्यालय, सूरज टॉकीज़ के पास, रानी बाजार, बीकानेर में आयोजित की जाएगी।
बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर निकाय व पंचायतीराज चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों, संभावित चुनावी कार्यक्रम तथा प्रचार-प्रसार की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, मण्डल अध्यक्षगण व विशेष आमंत्रित सदस्यगण शामिल होंगे।
Subscribe to my channel


