देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य
राज्यपाल श्री हरि भाऊ बागडे एक अगस्त को आएंगे बीकानेर

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
*राज्यपाल श्री हरि भाऊ बागडे एक अगस्त को आएंगे बीकानेर*
*कृषि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत*
बीकानेर, 29 जुलाई। राज्यपाल श्री हरि भाऊ बागडे एक अगस्त को बीकानेर आएंगे। राज्यपाल जयपुर से प्रातः 8.45 बजे रवाना होकर प्रातः 9.30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग द्वारा स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय पहुंचकर यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
राज्यपाल सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 12.05 बजे नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। यहां से दोपहर 12.30 बजे वायु मार्ग द्वारा किशनगढ़ (अजमेर) के लिए प्रस्थान करेंगे।

Subscribe to my channel


