देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक जसोल में गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, संकल्प कार्यक्रम भी आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

जसोल। आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय, जसोल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में पूर्व छात्रों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और अधिक प्रेरणादायक बन गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यालय के भैया-बहिनों ने गुरु पूर्णिमा पर आधारित गीत प्रस्तुत किए तथा प्रेरणादायक बोध कथाएं सुनाईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में गुरु और शिष्य के पवित्र संबंधों का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों को गुरुजनों के प्रति सम्मान, अनुशासन एवं संस्कारों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान विद्यालय के भैया-बहिनों ने भैया जी एवं दीदी जी को तिलक लगाकर गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम के साथ ही कक्षा पंचमी एवं अष्टमी के विद्यार्थियों का संकल्प कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरकारी शिक्षिका श्रीमती अंजुबाला एवं श्रीमती कांता ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का पालन करने का संकल्प दिलाया।

श्रीमती कांता ने प्रेरणादायक बोध कथा के माध्यम से विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति समर्पित रहने तथा कक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करने के संकल्प के साथ हुआ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button