वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर जनपद में व्यापक रूट डायवर्जन प्लान किया लागू,श्रावण मास कांवड़ मेले के दौरान 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक रहेगा विशेष यातायात प्लान
Senior Superintendent of Police (Udham Singh Nagar) Ajay Ganpati has implemented a comprehensive route diversion plan in the district for the Kanwar Yatra 2026; a special traffic plan will remain in effect from July 30 to August 11, 2026, during the Shravan month Kanwar Mela.


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रुद्रपुर…कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में दिनांक 30.07.2026 से 11.08.2026 तक विशेष रूट डायवर्जन एवं यातायात व्यवस्था लागू की गई है।

*प्रमुख डायवर्जन व्यवस्था (रुद्रपुर क्षेत्र)*
➡️ दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर एवं बिलासपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन काशीपुर, हरिद्वार, नैनीताल, सितारगंज, किच्छा एवं सिडकुल जाने हेतु रामपुर बॉर्डर से रिंग रोड का उपयोग करेंगे।
➡️ काशीपुर एवं हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन नैनीताल, किच्छा, बिलासपुर एवं रामपुर जाने हेतु एमेनिटी स्कूल फ्लाईओवर से रिंग रोड का उपयोग करेंगे।
➡️ खटीमा एवं सितारगंज की ओर से आने वाले भारी वाहन राधा स्वामी सत्संग (किच्छा रोड) से रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य को जाएंगे।

➡️ नैनीताल एवं हल्द्वानी की ओर से आने वाले भारी वाहन पार्ले चौक (सिडकुल) से रिंग रोड का उपयोग करेंगे।
*डाक कांवड़ के दौरान विशेष व्यवस्था (08 अगस्त से 11 अगस्त)*
➡️ 08.08.2026 से 11.08.2026 तक डाक कांवड़ के दृष्टिगत सभी प्रकार के वाहनों को रामपुर बॉर्डर, एमेनिटी स्कूल, राधा स्वामी सत्संग एवं पार्ले चौक से रिंग रोड के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा।
*दूध, गैस, फल-सब्जी एवं पेट्रोलियम पदार्थों से संबंधित आवश्यक सेवा के वाहन सामान्य रूप से संचालित रहेंगे।*

*आवश्यकता पड़ने पर होगी अतिरिक्त व्यवस्था*
➡️ कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ने की स्थिति में यातायात व्यवस्था में आवश्यक परिवर्तन किया जाएगा। आवश्यकता अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लेन कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित रखते हुए दूसरी लेन से वाहनों का संचालन कराया जाएगा।
*08 अगस्त से 11 अगस्त तक इन स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा*
➡️ एस.एच. हॉस्पिटल – सितारगंज
➡️ पुलभट्टा
➡️ दरऊ चौक एवं लालपुर – किच्छा
➡️ डिबडिबा, कीरतपुर मोड़ एवं रामपुर बॉर्डर – रुद्रपुर
➡️ छतरपुर मोड़ – पंतनगर
➡️ महतोष मोड़ एवं मोतियापुर मोड़ – गदरपुर
➡️ स्वार बॉर्डर दोराहा एवं बरहैनी – बाजपुर
➡️ लोहियापुल पैंगा – आईटीआई क्षेत्र
➡️ प्रतापपुर चौकी – काशीपुर
➡️ सूर्या बॉर्डर – कुंडा
➡️ धर्मपुर बॉर्डर एवं नादेही बॉर्डर – जसपुर
*काशीपुर सेक्टर में विशेष व्यवस्था*
➡️ धामपुर-बिजनौर से आने वाले भारी वाहन नादेही एवं धर्मपुर बॉर्डर से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
➡️ ठाकुरद्वारा से आने वाले भारी वाहन सूर्या चौकी से आगे नहीं जा सकेंगे।
➡️ मुरादाबाद-टांडा से आने वाले भारी वाहन पैंगा चौकी से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
➡️ दड़ियाल से आने वाले भारी वाहन लोहियापुल से आगे नहीं जाएंगे।
➡️ रामनगर से आने वाले भारी वाहन प्रतापपुर चौकी से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
➡️ हल्द्वानी-बाजपुर मार्ग से आने वाले भारी वाहन बरहैनी चौकी से आगे नहीं जाएंगे।
➡️ मोतियापुरा से गदरपुर की ओर आने वाले भारी वाहन मोतीपुरा मसीत से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
➡️ नवाबगंज से गदरपुर की ओर आने वाले भारी वाहन महतोष मोड़ से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
*जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जारी यातायात डायवर्जन प्लान का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे कांवड़ यात्रा सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।*
Subscribe to my channel


