LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
थाना तिकुनिया पुलिस द्वारा पॉक्सो व आईटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
*थाना तिकुनिया पुलिस द्वारा पॉक्सो व आईटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*दिनांक: 28 जुलाई 2026*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी व क्षेत्राधिकारी महोदय निघासन के कुशल मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष तिकुनिया के नेतृत्व में थाना तिकुनिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.07.2026 को समय करीब 05:50 बजे मु0अ0सं0 112/2026 में वांछित अभियुक्त गुरुविन्दर सिंह को सुथना बरसोला (कब्रिस्तान के पास) थाना तिकुनिया से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
• गुरुविन्दर सिंह पुत्र संतोष सिंह (उम्र 23 वर्ष) निवासी ग्राम सूरतनगर नयागांव थाना तिकुनिया जनपद खीरी
*पंजीकृत अभियोग का विवरण*
• मु0अ0सं0 112/2026 धारा धारा 64(1)/333/351(3) BNS व 3/4 पॉक्सो एक्ट एवं 67(A) आईटी एक्ट थाना तिकुनिया जनपद खीरी
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार
2. हे0का0 रिंकज सिंह
3. रि०आ० आदिल खान
4. रि०आ० आलोक कुमार – II
5. रि०आ० विनीत द्विवेदी


Subscribe to my channel


