उत्तर प्रदेशफिरोजाबादब्रेकिंग न्यूज़
ज्ञान भारती संस्था व आम जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पूज्य मां श्रीमती ईश्वर देवी की प्रथम पुण्यतिथि

डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट
फिरोजाबाद। ज्ञान भारती संस्था एवं आम जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में परम श्रद्धेय पूज्य मां श्रीमती ईश्वर देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्री टैगोर हाउस (ठाकुर वाड़ी) में श्रद्धांजलि सभा एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पुष्पांजलि एवं शब्दांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) एवं किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं युवराज अवागढ़ श्री अंबरीश पाल सिंह प्रदेश से बाहर होने के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।
इस अवसर पर ज्ञान भारती संस्था के अध्यक्ष डॉ. चेतन बिहारी सक्सैना, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह जादौन, पूर्व पेशकार एसडीएम एवं कर्मशील शिक्षक मजदूर संयुक्त मोर्चा (भानु) उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, आम जन सेवा समिति के संरक्षक बनवारी लाल शर्मा, अध्यक्ष दिलीप गौड़, सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के पश्चिमी प्रदेश प्रभारी चेयरमैन डॉ. बी.एस. गौतम, शिव कुमार गुजेल, पत्रकार लक्ष्य अमर ठाकुर, रामअवतार शर्मा, बृजपाल सिंह परमार, सौमेश यादव, मोक्ष अमर टैगोर, एमएलएस पब्लिक स्कूल टुंडला के प्रबंधक सुरेंद्र झा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने मां, ममता, सामाजिक मूल्यों, प्रेम, समरसता तथा समकालीन व्यवस्था पर अपनी प्रभावशाली रचनाओं का पाठ कर उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन कवि दिलीप गौड़ ने किया। कवि बनवारी लाल शर्मा, सुरेंद्र झा, अनिल उपाध्याय, हास्य-व्यंग्य सम्राट कवि लटूरी लठ्ठ, कवि सुनील अमर, कवियत्री साकेत कुलश्रेष्ठ ओकल तथा कवि प्रणव कुलश्रेष्ठ सहित अन्य रचनाकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया और खूब सराहना प्राप्त की।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक बीना टैगोर एवं सुनील टैगोर ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों, पत्रकारों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रद्धा, साहित्य और सामाजिक समरसता से ओत-प्रोत यह आयोजन सभी उपस्थित लोगों के लिए भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा।

Subscribe to my channel


