संभागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी के निर्देशानुसार परिवहन विभाग का सघन प्रवर्तन अभियान जारी
The Transport Department's intensive enforcement campaign is underway, as directed by the Divisional Transport Officer, Haldwani.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर…संभागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी के निर्देशानुसार जनपद उधमसिंह नगर में परिवहन विभाग द्वारा दिनांक 24 /07/ 2026 को देर रात तक सड़क सुरक्षा एवं मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु रुद्रपुर, किच्छा, पुलभट्टा, सितारगंज एवं खटीमा क्षेत्र में सघन प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 35 वाहनों के चालान किए गए तथा 10 वाहनों को सीज किया गया। सीज किए गए वाहनों में 04 भार वाहन एवं 06 यात्री वाहन सम्मिलित हैं।
प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान 03 भार वाहन एवं 04 यात्री वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक भार (ओवरलोड) का परिवहन करते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा बिना कर (Tax) जमा किए संचालित वाहनों के विरुद्ध भी चालान एवं सीज की कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग द्वारा वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों के समस्त अभिलेख अद्यतन रखें तथा मोटर वाहन अधिनियम एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पूर्णतः पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध भविष्य में भी जनहित एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सघन प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा।

प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान—सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री नवीन सिंह परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सुप्याल ,मनोज भंडारी ,परिवहन सहायक निरीक्षक ,महेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह परिवहन आरक्षी रवि. गौरव सिंह व परिवहन चालक पूरन सिंह बिष्ट शामिल थे।
Subscribe to my channel


