बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

जिला स्तरीय कार्यशाला में भाजपा ने बनाई ‘संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान’ की रूपरेखा, गुरु रविदास का जीवन समाज के लिए प्रेरणा – प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

25 जुलाई 2026

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक प्रदेशभर में संचालित किए जाने वाले ‘संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर शनिवार को भाजपा संभाग कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान की विस्तृत रूपरेखा, उद्देश्य, संगठनात्मक जिम्मेदारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति तय की गई।

मुख्य वक्ता एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और मानवता का अनुपम संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संतों, महापुरुषों एवं राष्ट्रनिर्माताओं के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर गुरु रविदास के आदर्शों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि भाजपा का यह अभियान सामाजिक समरसता को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मंडल स्तर तक अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री एड. कौशल शर्मा ने अभियान की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले के सभी मंडलों में अभियान संचालन के लिए जिला टोली का गठन किया जाएगा। प्रत्येक मंडल में कार्यशालाएं, जनसंपर्क अभियान, सामाजिक संवाद, संपर्क बैठकें एवं विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि गुरु रविदास के समरसता और सामाजिक एकता के संदेश को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की प्राथमिकता के अनुरूप पूर्ण समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यशाला में जिला प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, मोतीलाल हर्ष, सुभाष वाल्मीकि, किशन चौधरी, रामचंद्र सोनी, सुनीता हटीला, जगदीश सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, भूपेंद्र शर्मा, अशोक प्रजापत, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री तरुण स्वामी, झमकू देवी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, चोरूलाल सुथार, राम कुमार व्यास, दुष्यंत तंवर, जोगेंद्र शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, नरेंद्र सिंह आबड़सर, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, शिखर चंद डागा, उपासना जैन, हरीश भोजक, सुषमा बिस्सा, राधा खत्री, दिनेश भटनागर, अंकुश चोपड़ा, निशांत गौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button