बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
HRRL Ladies Club Pachpadra ने दिव्यांग बच्चों के लिए भोजन एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा/जसोल।
विशेष योग्यजन कल्याण एवं विकास संस्थान, बालोतरा द्वारा संचालित विद्याश्रम पुनर्वास केन्द्र, नयापुरा, जसोल में आज HRRL Ladies Club, Pachpadra की अध्यक्ष अपर्णा जी, सचिव प्रज्ञा जी, कोषाध्यक्ष नेहा जी तथा सदस्य चंद्रमा, उर्वशी, अपूर्वा, दीपिका, अंकिता, दिव्या, ज्योति, पृथ्वीजा एवं हेमा ने दिव्यांग, अनाथ एवं असहाय बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की। साथ ही बच्चों की शिक्षा के लिए अध्ययन सामग्री भी भेंट की।
इस अवसर पर क्लब की ओर से बच्चों के साथ समय बिताया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया गया।
संस्थान के सचिव एवं संस्थापक गौतम चंद प्रजापत ने HRRL Ladies Club, Pachpadra की पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनसहयोग से बच्चों को बेहतर शिक्षा, पोषण और पुनर्वास की सुविधाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह चौहान, गोमा देवी, हबीब खान, गंगा देवी एवं स्पेशल एजुकेटर दीपक कुमार सहित संस्थान के सभी सदस्यों ने HRRL Ladies Club की पूरी टीम का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

Subscribe to my channel


