बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में 23-24 जुलाई को सजेगा फैशन और लाइफस्टाइल का भव्य उत्सव – Smiley Exhibition

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा शहरवासियों के लिए फैशन, शॉपिंग और लाइफस्टाइल का शानदार अवसर लेकर Smiley Exhibition का आयोजन 23 एवं 24 जुलाई 2026 को बाबू भवन, बालोतरा में किया जा रहा है।

दो दिवसीय इस प्रीमियम प्रदर्शनी में देश के विभिन्न शहरों से प्रतिष्ठित ब्रांड और उद्यमी बहिनें अपने नवीनतम कलेक्शन का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शनी में महिलाओं, युवाओं और परिवारों के लिए डिज़ाइनर परिधान, एथनिक एवं वेस्टर्न वियर, ज्वेलरी, फैशन एक्सेसरीज़, होम डेकोर, हैंडलूम, गिफ्ट आइटम तथा अनेक आकर्षक उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे।

आयोजक संतोष बोहरा , उर्मिला तापड़िया ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय लोगों को बड़े शहरों जैसी शॉपिंग का अनुभव उपलब्ध कराना तथा महिला उद्यमियों और छोटे व्यवसायों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करना है।

आयोजकों ने बालोतरा एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ बाबू भवन “राखी के रंग, Shopping के संग”! प्रदर्शनी में पधारें, नवीनतम फैशन ट्रेंड्स का आनंद लें और बेहतरीन खरीदारी का लाभ उठाएँ।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button