बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान ने 52वें स्थापना दिवस सेवा पखवाड़े के तहत किया छतरियों का लोकार्पण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र द्वारा अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आमजन को बारिश और भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से छतरियों के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंदे भारत पार्क परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने छतरियों का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महावीर इंटरनेशनल के संस्थापक अध्यक्ष पवन नाहटा ने बताया कि अपेक्स स्तर पर देशभर में जरूरतमंद लोगों को बारिश और तेज धूप से राहत दिलाने के लिए छतरियां उपलब्ध कराने की परियोजना संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा और सहायता पहुंचाना है।

उन्होंने जानकारी दी कि महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र द्वारा 12 सार्वजनिक स्थानों पर आमजन के उपयोग के लिए छतरियां स्थापित की जाएंगी, ताकि बारिश और भीषण गर्मी के दौरान लोगों को राहत मिल सके।

केंद्र अध्यक्ष अशोक कुमार चौपड़ा एवं सचिव सुरेश कुमार गोठी ने बताया कि छतरियों की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन कर शीघ्र ही सभी स्थानों पर इन्हें स्थापित किया जाएगा।

इस अवसर पर जोन सेक्रेटरी प्रमिला सालेचा, पारसमल भंडारी, संस्थापक पवन नाहटा, अध्यक्ष अशोक कुमार चौपड़ा, सचिव सुरेश कुमार गोठी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार बांठिया, उमाशंकर टिबरेवाल, जेठाराम गहलोत, प्रवीण ढेलरिया, संपत बालर, स्वरूप भंसाली, रोहित छाजेड़, ललित छाजेड़ सहित महावीर इंटरनेशनल वर्धमान के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सेवा, सामाजिक सहयोग और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button