बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के शिविर में 105 मरीजों ने उठाया हड्डी रोग जांच एवं परामर्श का लाभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा एवं महावीर डागा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में न्यू डागा हॉस्पिटल, इंडस्ट्रियल एरिया में विशाल हड्डी रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 105 मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

शिविर में अहमदाबाद स्थित सरस्वती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय बंग ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों की जांच की और उन्हें उचित उपचार संबंधी सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान महावीर इंटरनेशनल के संरक्षक पारसमल भंडारी तथा अंतरराष्ट्रीय पूर्व उपाध्यक्ष सीए ओमप्रकाश बांठिया ने डॉ. विजय बंग का स्वागत करते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इस प्रकार के नि:शुल्क परामर्श शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होते हैं।

खूबचंद महावीरचंद डागा चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी शांतिलाल डागा ने कहा कि डागा हॉस्पिटल के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराना एक अनुकरणीय पहल है, जिससे आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।

महावीर इंटरनेशनल के केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल हुडिया एवं सचिव अशोक व्यास ने बताया कि शिविर के सफल संचालन में जोन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, धर्मेश चोपड़ा, उपाध्यक्ष गौतम दांती, कोषाध्यक्ष महावीर बोकाडिया, रमेश चोपड़ा, मीरा अरुण श्रीवास्तव, रमेश त्रिवेदी, भंवरलाल भंडारी सहित संस्था के सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। वहीं डागा हॉस्पिटल के ट्रस्टी शांतिलाल डागा, अशोक कुमार डागा, आनंद कुमार डागा तथा अस्पताल के स्टाफ ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर के समापन पर महावीर इंटरनेशनल की ओर से डॉ. विजय बंग का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ. बंग ने आश्वासन दिया कि अहमदाबाद स्थित सरस्वती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भी जरूरतमंद मरीजों को रियायती दरों पर बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button