बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
तेरापंथ महिला मंडल के ‘श्री उत्सव’ का निगम अधिकारियों ने किया अवलोकन, स्टॉल धारकों का बढ़ाया उत्साह

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 17 जुलाई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, गंगाशहर के तेरापंथ भवन में तेरापंथी महिला मंडल द्वारा आयोजित ‘श्री उत्सव’ का शुक्रवार को पश्चिम नगर निगम बीकानेर की उपायुक्त दमयंती कंवर एवं हेल्थ ऑफिसर प्रगति सोलंकी ने अवलोकन किया। दोनों अधिकारियों ने उत्सव में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर स्टॉल संचालकों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर तेरापंथी सभा, गंगाशहर के अध्यक्ष नवरतन बोथरा एवं पदाधिकारियों ने दोनों अतिथियों का पताका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं तेरापंथी महिला मंडल की ओर से भी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
महिला मंडल की पदाधिकारियों ने अतिथियों को ‘श्री उत्सव’ की अवधारणा, उद्देश्य एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने आयोजन की सराहना करते हुए महिला मंडल के प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में तेरापंथी सभा के अध्यक्ष नवरतन बोथरा, उपाध्यक्ष पवन छाजेड़, बच्छराज नाहटा, मोतीलाल ललवाणी, तेरापंथी महिला मंडल की मंत्री रेखा चोरड़िया, बिंदू छाजेड़, भारती दफ्तरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मोतीलाल ललवाणी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


