उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

आयुक्त कार्यालय परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण, आयुक्त अखिलेश सिंह ने दिया पौधों के संरक्षण पर जोर

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 12 जुलाई। आयुक्त कार्यालय, बस्ती मंडल परिसर में रविवार को आयुक्त अखिलेश सिंह के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।

कार्यक्रम में आयुक्त अखिलेश सिंह के साथ अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी तथा डीएफओ डॉ. शिरीन ने भी पौधे लगाए और सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

आयुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी समान रूप से आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए रोपित पौधों की अगले 5 से 6 वर्षों तक नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लगाए गए पौधे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में प्रभावी योगदान दे सकें।

इस अवसर पर प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी एवं न्याय सहायक रमेश चन्द्र कन्नौजिया, व्यक्तिगत सहायक बजरंग बली पाण्डेय, नाजिर अनुपम चौधरी, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राजेश रसाल, शलभ श्रीवास्तव, अमित कुमार उपाध्याय, संदीप यादव, पवन यादव, संजय कुमार श्रीवास्तव, आफताब अहमद, शमीम अहमद, सौरभ कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक पौधरोपण को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button