उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 7 जुलाई 2026। भारत सरकार ने वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला, संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले 18 वर्ष से कम आयु के मेधावी बच्चों से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक एवं पात्र बच्चे निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने कम आयु में किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायक कार्य किया हो। ऐसे बच्चे स्वयं अथवा पात्र माध्यमों के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र बच्चों, अभिभावकों एवं संबंधित संस्थाओं से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button