उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती: नेशनल प्रेस क्लब की बैठक में सदस्यता अभियान 31 जुलाई तक बढ़ा, अगस्त में होंगे चुनाव

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 05 जुलाई। नेशनल प्रेस क्लब की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता मे आवास विकास स्थित एक निजी स्कूल मे हुई। बैठक मे सदस्यता, परिचय पत्र और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने बैठक का विषय रखते हुये सभी से सुझाव मांगा।

संस्थापक अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ तिवारी ने कहा वर्तमान परिवेश बहुत दूषित हो चुका है। पत्रकारिता की नई बिधा और पत्रकारों की नई पीढ़ी ने पत्रकारिता की गरिमा को तार तार कर रही है। ऐसे हमे अपने उच्च आदर्शों को कायम रखते हुये आगे बढ़ना होगा। बैठक मे पत्रकारों ने सदस्यता की तिथि बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। सर्वसम्मति से संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुये 31 जुलाई तक बढ़ा दिया और अगस्त प्रथम सप्ताह मे पहचान पत्र जारी करते हुये अंतिम सूची जारी करने की बात कही। उन्होने कहा अगस्त आखिरी सप्ताह मे कार्यकारिणी का चुनाव कराया जायेगा। यह भी कहा कि वैचारिक दरिद्रता का दौर चल रहा है ऐसे मे पत्रकार साथी सोशल मीडिया पर अपने विचार और ज्वलन्त मुद्दों पर अपने विचार भी साझा करें।

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, महामंत्री धनंजय श्रीवास्तव, कमलेश सिंह, राजेश कुमार मिश्रा सहित कई पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। राजकुमार पाण्डेय ने पत्रकारों, उनकी पत्नी और माता पिता के निधन पर क्लब की ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान किये जाने का प्रस्ताव रखा जिसका अधिकांश सदस्यों ने समर्थन किया। अशोक श्रीवास्तव ने कहा शीघ्र ही इसे नियम बनाकर सदन के पटल पर रखा जायेगा औा सबकी सहमति से इसे प्रभावी किया जायेगा। बैठक के अंत मे जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने सभी के प्रति आभार जताते हुये सदस्यता अभियान तेज करने का आग्रह किया।

बैठक मे प्रमुख रूप से अरशद मसूद, सुमित जायसवाल, दिनेश कुमार पाण्डेय, पारसनाथ मौर्य, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, अब्दुल कलाम, परमानन्द मिश्र, रत्नेन्द्र पाण्डेय, रियाज अहमद, अवधेश कुमार सोनकर, मनोज कुमार यादव, संदीप यादव, धर्मप्रकाश श्रीवास्तव, बबुन्दर यादव, डा. नवीन सिंह, मिर्जा जमीर अहमद, डा. सुरेन्द्र प्रसाद, डा. अजीत श्रीवास्तव, सत्यराम, प्रशान्त त्रिपाठी, वसीम अहमद, राजकुमार गौतम, इमरान अंसारी, आनंद भारती, मो. तलहा, अभिषेक गौतम, मो. टीपू, वेदान्त सिंह, जयप्रकाश पाण्डेय, हिफजुर्रहमान सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

संतोष सिंह

मो.न.9618448686

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button