उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती: उत्तर प्रदेश सूचना विभाग ने लॉन्च किया आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’, अब मिलेगी सरकारी योजनाओं की प्रमाणिक जानकारी

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 3 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों की प्रमाणिक जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’ का शुभारम्भ किया गया है। इसकी जानकारी अपर निदेशक, सूचना, उत्तर प्रदेश ने दी।
उन्होंने बताया कि सूचना विभाग के निदेशक द्वारा शुरू किए गए इस आधिकारिक यूट्यूब चैनल का उद्देश्य प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
अपर निदेशक ने सभी जनपदों के सूचना अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए ‘सूचना प्रवाह’ यूट्यूब चैनल का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने बताया कि आमजन ‘सूचना प्रवाह’ यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं, नीतियों, विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़ी प्रमाणिक एवं आधिकारिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सूचना विभाग का मानना है कि इस पहल से सरकारी सूचनाएं सीधे नागरिकों तक पहुंचेंगी और अफवाहों या भ्रामक जानकारियों पर भी प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
Subscribe to my channel


