खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
हबली गुप्ता को श्रद्धांजलि, व्यापार महासंघ ने निष्पक्ष जांच और न्याय की उठाई मांग

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा। तिजारा के पूर्व व्यापार महासंघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी हबली गुप्ता के असामयिक निधन पर तिजारा व्यापार महासंघ के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान टपूकड़ा, किशनगढ़, खैरथल, भिवाड़ी सहित अलवर जिले के विभिन्न व्यापार महासंघों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत हबली गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा के बाद आयोजित बैठक में व्यापार महासंघ ने सर्वसम्मति से दिवंगत के परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
इस दौरान व्यापार महासंघ की ओर से भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक से संबंधित मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने और आरोपों के संबंध में उचित कदम उठाने का आग्रह किया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी प्रकरण का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने की अपील की गई।
व्यापार महासंघ ने कहा कि मामले में पारदर्शी जांच और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई होने तक न्याय की मांग जारी रहेगी।

Subscribe to my channel


