बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के ‘महावीर प्रवाह’ विशेषांक का विमोचन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा प्रकाशित ‘महावीर प्रवाह’ के विशेष विशेषांक का विमोचन अतिरिक्त जिला कलेक्टर भुवनेश्वर सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने महावीर इंटरनेशनल द्वारा सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने देशभर में सेवा, सामाजिक सहयोग और जनकल्याण के क्षेत्र में एक विशेष पहचान स्थापित की है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बालोतरा केंद्र द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता पर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे प्रयास प्रेरणादायक हैं और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के संयोजक एवं महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीए ओम बांठिया ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के तत्वावधान में नाकोड़ा तीर्थ के समीप स्थित राज रिजॉर्ट में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से अपेक्स पदाधिकारी, विभिन्न केंद्रों के प्रतिनिधि तथा लगभग 450 सदस्यों ने भाग लिया। सम्मेलन में गवर्निंग काउंसिल की बैठक, लीडरशिप ट्रेनिंग कार्यक्रम, महावीर इंटरनेशनल फैलो सदस्यों का सम्मान सहित कई महत्वपूर्ण आयोजन किए गए।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पॉलीथीन मुक्त अभियान को भी प्रमुखता से संचालित किया गया। सम्मेलन की सफलता में महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सीए अनिल जैन, महासचिव सोहनलाल वेद, कोषाध्यक्ष सीए सुधीर जैन सहित अनेक पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक पारसमल भंडारी ने महावीर इंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए कोरोना महामारी के दौरान किए गए राहत एवं जनसेवा कार्यों का उल्लेख किया। वहीं अशोक व्यास ने बताया कि अध्यक्ष जवाहरलाल हुंडिया के नेतृत्व में संस्था के सभी सदस्य निरंतर सेवा गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद सभापति प्रभा किशोर सिंघवी, जवेरीलाल मेहता, कैलाश गर्ग तथा जोन सचिव प्रमिला सालेचा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button