उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

लखनऊ अग्निकांड: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने जताया शोक, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष एवं 138 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रमोद पांडे ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक और दुखद बताते हुए मृतक बच्चों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
प्रमोद पांडे ने कहा कि इस अग्निकांड में काल के गाल में समा गए देश के नौनिहालों की क्षति अपूरणीय है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति और संबल दें।
उन्होंने घटना के लिए शासन-प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि संबंधित विभागों ने अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन किया होता तो शायद इतनी बड़ी त्रासदी नहीं होती। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि संबंधित संस्था को लाइसेंस किस आधार पर जारी किया गया और अग्निशमन विभाग द्वारा एनओसी (NOC) कैसे प्रदान की गई।
प्रमोद पांडे ने कहा कि हाल ही में देश के अन्य हिस्सों में हुई ऐसी घटनाओं से भी कोई सबक नहीं लिया गया, जिसके कारण निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाए तथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
अंत में उन्होंने सभी मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button