पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशस्वास्थ्य

नशा मुक्त जीवन के लिए चलाया जा रहा जागरूक अभियान ब्रह्मा कुमारीज

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*नशा मुक्त जीवन के लिए चलाया जा रहा जागरूक अभियान ब्रह्मा कुमारीज*

 गांव गांव में सभा लगाकर ग्राम वासियों से नशा मुक्त होने की कराई प्रतिज्ञा

 भारत सरकार द्वारा 17 से 26 जून 2026 तक नशा मुक्ति सप्ताह मनाने के अंतर्गत ब्रह्मा कुमारीज विद्यालय के द्वारा नशा मुक्ति के कार्यक्रम किये जा रहे हैं, ब्रह्माकुमारी बहन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार इस वर्ष 17 जून से 26 जून 2026 तक नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान,थीम के साथ बना रही है

 ब्रह्माकुमारी बहन ने कहा इस अभियान को गति देने के लिए, 18 जून से शुभारंभ किया गया ब्रह्माकुमारी द्वारा गांव, गांव में जाकर सभी को नशा मुक्त होने के लिए जागरूक किया जा रहा है,

 बहन जी ने सभी ग्राम वासियों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में चित्रों के माध्यम से गहराई से बताया सभी लोगों ने ध्यान से सुना आपने कहा कि नशा एक ऐसा धीमा जहर है जो व्यक्ति को अंदर से खोखला कर देता है, जिसमें आपका जन एवं धन दोनों को ही क्षति पहुंच रही है इसलिए हमें अपने जीवन में परिवर्तन करके अपनी आदतों को बदलना ही होगा अन्यथा हमारा जीवन अनेक बीमारियों से एवं समस्याओं से सामना करना होगा,

इतनी अनमोल जीवन को नशे में बर्बाद ना करो आप इतनी मेहनत से कमाते हैं उस कमाई को हमें अच्छे ही कर्म एवं अपनी परिवार की भरण पोषण में लगाना है,

 आपने नशे को छोड़ने के लिए कहा कि आप अपनी सोच अपनी विचारधारा में परिवर्तन लाना ही होगा उसके लिए हमें शुद्ध सात्विक भोजन करना होगा एवं रोज कुछ समय योग अर्थात ध्यान करना होगा जिससे हमारी आंतरिक शक्तियां जागृत होती है, जब हम राजयोग अर्थात मेडिटेशन करते हैं तो हमारा मनोबल बढ़ता है मानसिक शांति खुशी की प्राप्ति होती है तथा सुख,शांति,प्रेम से तनाव मुक्त आनंद में जीवन जीने की कला आ जाती है, सभी को आध्यात्मिक ज्ञान बड़े ही सरल तरीके से समझाते हुए कहा यदि विचारधारा बदल जाए तो भावनाएं बदलती हैं भावना बदलें तो आदतें बदलती हैं और आदतें बदले तो जीवन बदल जाता है,इसलिए आज सभी को प्रतिज्ञा करनी होगी कि हम हर रोज अपने जीवन में योग को ध्यान को शामिल करेंगे सभी ग्राम वासियों ने बहुत ध्यानपूर्वक सुना एवं नशा छोड़ने की प्रतिज्ञा की

 इसके अंतर्गत अभी पन्ना जिले में कई गांव जैसे ककरहटी, पढेरी (हरिजन बस्ती ) बस स्टैंड पंडरी, ग्राम सूरदहा, अनेक जगह नशा मुक्ति के कार्यक्रम किये जा रहे हैं

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button