पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
पुष्पेंद्र तिवारी का बिहार PSC में चयन,गुनौर नगर में खुशी की लहर

लोकेशन=गुनौर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*पुष्पेंद्र तिवारी का बिहार PSC में चयन,गुनौर नगर में खुशी की लहर*
गुनौर नगर के लिए गर्व का विषय है कि नगर के होनहार पुष्पेंद्र तिवारी, पिता श्री नंद किशोर तिवारी निवासी गुनौर का चयन बिहार लोक सेवा आयोग में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे नगर में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
पुष्पेंद्र तिवारी ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल कर गुनौर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी ।
जैसे ही उनके चयन की खबर नगरवासियों को मिली, परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नगर के गणमान्य नागरिकों ने पुष्पेंद्र तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि गुनौर के युवाओं के लिए एक मिसाल है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
“मेहनत की राह पर चलने वालों को सफलता जरूर मिलती है, और पुष्पेंद्र तिवारी ने इसे सच साबित कर दिखाया है।

Subscribe to my channel


