देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित

योग से स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का संदेश दिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा जांगिड़ रोटरी भवन, खेड़ रोड बालोतरा में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग गुरु देवराज पादरली ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम एवं योग के महत्व की जानकारी प्रदान की। उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताया।

क्लब सचिव हितेंद्र छाजेड़ ने घर पर किए जाने वाले सरल योग आसनों के बारे में जानकारी देते हुए सभी को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। सूचना अधिकारी सीए ओम बांठिया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग के माध्यम से निरोगी एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष पवन गर्ग ने योग गुरु देवराज पादरली का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। रोटेरियन नितिन अग्रवाल ने गुरु रविशंकरजी के सानिध्य में आयोजित इंट्यूशन कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में रोटेरियन मुकेश बजारी, सुरेश सिंघल, सीए संजय सिंघल, छगन तातेड़, डिम्पल बजारी, इंदु सिंघल, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम योग, स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता का प्रेरणादायक प्रयास रहा।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button