खेलदेशबीकानेरराजस्थान

आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक केशव मार्ग घड़सीसर रोड गंगा शहर में उत्साह से मना योग दिवस

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

गंगाशहर, 21 जून 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक, केशव मार्ग, घड़सीसर रोड, गंगाशहर परिसर में सामूहिक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने एकजुट होकर भाग लिया।

प्रातः 7:00 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, प्रधानाचार्य, समस्त आचार्य-आचार्या, पूर्व छात्र, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

योग प्रशिक्षक आचार्य के निर्देशन में सभी ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन व सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न आसन, प्राणायाम, यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया।

 विद्या मंदिर की वरिष्ठ आचार्या श्रीमती रजनी घीटाला ने इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए कहा, “योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है। नियमित योग से तन स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है। विद्यार्थी जीवन से ही योग को अपनाकर हम निरोगी समाज का निर्माण कर सकते हैं।” उन्होंने सभी से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की खास बात रही कि बड़ी संख्या में पूर्व छात्र और अभिभावक भी बच्चों के साथ योग करने पहुंचे।

प्रधानाचार्य नवल किशोर सैनी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि संस्कार और स्वास्थ्य के साथ सम्पूर्ण व्यक्तित्व निर्माण करना है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात विद्यालय प्रारंभ होने की एवं अन्य सूचना दी

कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button