बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नाकोड़ा जी में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, सभी से सहभागिता की अपील

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 20 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार को बालोतरा जिले का जिला स्तरीय योग कार्यक्रम प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री नाकोड़ा जी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक चलेगा, जिसमें विभिन्न योग क्रियाओं एवं सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी सुशील कुमार यादव ने जिले के सभी संस्थानों, सामाजिक संगठनों, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर योग दिवस को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का आधार है तथा इसे जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।

अणुव्रत समिति जसोल के अध्यक्ष महावीरचंद सालेचा ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सभी संगठन अपने सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करें और कार्यक्रम की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम के संबंध में सहभागिता की सूचना अपर जिला मजिस्ट्रेट (ADM) भुवनेश्वर सिंह को मोबाइल नंबर 9650667889 पर दी जा सकती है।

योग दिवस के इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button