बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
विधि, साइबर अपराध एवं बाल शिक्षा जागरूकता शिविर’ 21 जून को
विधिक, साइबर एवं शिक्षा जागरूकता शिविर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) बालोतरा एवं सुमार शाह तकिया विकास संस्थान, तिलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले विधिक, साइबर अपराध एवं बाल शिक्षा जागरूकता शिविर
यह ऐतिहासिक जागरूकता शिविर विशेष रूप से ग्राम तिलवाड़ा के मुस्लिम समाज एवं स्थानीय ग्रामीणों के लिए आयोजित किया जा रहा है। पेंटर लुकमान ख़ान ने बताया कि यह विशेष शिविर 21 जून 2026, रविवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक दरगाह परिसर, सुमार शाह तकिया विकास संस्थान, तिलवाड़ा, जिला बालोतरा में सम्पन्न होगा।
इस ऐतिहासिक शिविर में श्री नुकेश जी भगोरा (RJS), सचिव – अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, बालोतरा मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे। इसके साथ ही आमीन खां जी, तहसीलदार बाड़मेर (ग्रामीण) तथा रुस्तम खां जी, तहसीलदार पाटोदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को मौलिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता, सरकारी योजनाओं, साइबर अपराधों से बचाव तथा बाल शिक्षा एवं विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी।
दरगाह परिसर, सुमार शाह तकिया, तिलवाड़ा, जिला बालोतरा।संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस नेक कार्य में बड़ी संख्या में शिरकत करें और कानून एवं शिक्षा के प्रति जागरूक होकर समाज और आने वाली नस्लों का भविष्य संवारने में अपना योगदान दें।

Subscribe to my channel


