जोधपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सिवानची मालानी गांधी मेहता परिवार का तृतीय स्नेह सम्मेलन जोधपुर में संपन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर, 18 जून। सिवानची मालानी गांधी मेहता परिवार संघ का तृतीय स्नेह सम्मेलन 13 एवं 14 जून 2026 को जोधपुर स्थित लहरियां रिसॉर्ट में उत्साह, उमंग और पारिवारिक एकता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस सम्मेलन में देश के विभिन्न शहरों से लगभग 80 परिवारों के 350 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।
संघ के मीडिया प्रभारी जवेरीलाल मेहता ने बताया कि सम्मेलन का आयोजन पूज्य पिताजी श्री हनवनतराजजी एवं मातोश्री तुलसी देवी के दिव्य आशीर्वाद से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य लाभार्थी विजयराजजी, गिरीशकुमारजी, राजेंद्रकुमारजी एवं जितेंद्रकुमारजी गांधी मेहता परिवार (लहरियां ग्रुप, जोधपुर) रहे।
सम्मेलन की शुरुआत कुलदेवी मां आशापूराजी की स्थापना एवं आरती के साथ विशाल मेहता द्वारा की गई। इसके बाद लहरियां ग्रुप परिवार की ओर से अतिथियों का पारंपरिक स्वागत-सत्कार किया गया तथा मंगल गीतों की प्रस्तुति दी गई। संघ संयोजक नरेश ओ. मेहता ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी परिवारों का अभिनंदन किया, जबकि लाभार्थी परिवार की ओर से विजयराज मेहता ने सभी का स्वागत एवं सम्मान किया।
दो दिनों तक चले कार्यक्रम में स्विमिंग, ट्रैक गेम्स, विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सम्मेलन को यादगार बनाया। कार्यक्रम ने पारिवारिक एकता, आपसी प्रेम और विश्वास की मिसाल पेश की।
सम्मेलन में बाड़मेर, जसोल, बालोतरा, अहमदाबाद, जोधपुर, सूरत, भुज, आसोतरा, मुंबई, मैसूर, बेंगलुरु, गधक, इचलकरणजी और गांधीधाम सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रवासी परिवारों ने भागीदारी की।
सह संयोजक प्रकाश पी. मेहता ने अपने संबोधन में परिवार की एकता और सामाजिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। सम्मेलन की व्यवस्थाओं का दायित्व आनंद मेहता ने संभाला। कार्यक्रम में परिवार के वरिष्ठ सदस्य मेवारामजी, मोतीलालजी एवं भीखचंदजी मेहता की विशेष उपस्थिति रही।
संघ की ओर से लाभार्थी परिवार का साफा, शॉल, माला, तिलक एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। साथ ही पिछले दो सम्मेलनों के सफल आयोजन के लिए जसोल निवासी भीखचंदजी-नरेंद्रकुमारजी गांधी मेहता परिवार का भी विशेष सम्मान किया गया।
सम्मेलन के दौरान आगामी चतुर्थ स्नेह सम्मेलन के लिए आसोतरा निवासी एवं सूरत प्रवासी जयंतीलालजी चंपालालजी गांधी मेहता ने प्रायोजन की घोषणा की। कार्यक्रम में परिवार की बेटियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
सम्मेलन को सफल बनाने में विजयराज मेहता, जवेरीलाल मेहता, आनंद मेहता, गिरीश मेहता, नरेंद्र मेहता, प्रकाश एस. मेहता, डॉ. गणपत मेहता, सुशील मेहता, पवन मेहता, राजेंद्र मेहता, मुनश मेहता, अर्पित मेहता, शशिकला मेहता, चंदा मेहता सहित अनेक सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर श्री शांतिलाल मेहता के सान्निध्य में सामायिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन किया गया। अर्पित मेहता, नेहा मेहता और पूर्ति मेहता ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई। सभी वरिष्ठजनों का शॉल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।
अंत में संघ संयोजक नरेश ओ. मेहता ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुट होकर समाज और परिवार की उन्नति के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी सम्मेलन के प्रायोजकों को शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Subscribe to my channel


